भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भारत में बांग्लादेशी घुसपैठ की समस्या के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने 1972 के भारत बांग्लादेश व्यापार समझौते के अंश साझा करते हुए कांग्रेस पर भारत में बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाने का आरोप लगाया है।
उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर अपने पोस्ट में लिखा- कांग्रेस के खिलाफ राष्ट्रीय आंदोलन के समय में इंदिरा गांधी और शेख मुजीबुर रहमान के समझौते के बाद पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, असम, मेघालय, मिजोरम में 16 किलोमीटर तक आने-जाने और व्यापार की छूट दे दी गई। उन्होंने इस समझौते को घुसपैठ की प्रमुख वजह बताई है।






