गांव कोट में निक्षय शिविर, ड्रोन से टीबी जागरूकता अभियान

ApniKhabar

जिला के स्वास्थ्य खंड झंडूता के अंतर्गत गांव कोट में निक्षय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य क्षय रोग (टीबी) की समय पर पहचान एवं जांच सुनिश्चित करना रहा। इस अवसर पर हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से कुल 86 लोगों के एक्स-रे किए गए।

इस बारे जानकारी देते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी बिलासपुर अनंत राम  ने बताया कि टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने के लिए ड्रोन के माध्यम से सूचना प्रसारित की गई। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर जिला देश का ऐसा पहला जिला है, जहां टीबी उन्मूलन को ड्रोन तकनीक का प्रयोग जागरूकता अभियान में किया जा रहा है।

शिविर के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं विशेषज्ञों द्वारा लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव, जांच एवं उपचार की जानकारी दी गई तथा समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर शिमला से राज्य आईसीसी अधिकारी एल.आर. शर्मा, विश्व स्वास्थ्य संगठन सलाहकार डॉ. श्रुती राजन, सलाहकार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. श्रुति ठाकुर, वित्त सलाहकार सुमित राणा, फार्मेसी अधिकारी पी.सी. सोनी, मनीष कुमार, महेश गौतम, टीबी पर्यवेक्षक कश्मीर ठाकुर, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर शिल्पा, आशा कार्यकर्ता अनिता देवी, रीता देवी तथा आशा फैसिलिटेटर रेखा कुमारी उपस्थित रहे।

Related Posts

निर्मला सीतारमण ने की नॉर्वे की संसद में वित्त समिति के प्रमुख से मुलाकात

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नॉर्वे की संसद में वित्त समिति की प्रमुख तूवा मोफलेग (Tuva Moflag), ईएफटीए समिति की उप-प्रमुख ट्रीन संडनेस (Trine Lise Sundnes)…

भारत के कुल निर्यात में 13.17 फीसदी की बढ़ोतरी

ApniKhabar

ApniKhabarइस वर्ष जनवरी में भारत का कुल निर्यात 13.17 प्रतिशत से बढ़कर 80.45 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। पिछले वर्ष इसी महीने में कुल निर्यात 71.09 अरब डॉलर था। …