जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स द्वारा आयोजित तीसरा शिखर सम्मेलन

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स द्वारा आयोजित तीसरे थल सेना शिखर सम्मेलन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया, जापान, फिलीपींस, मलेशिया और अमेरिका के सेना प्रमुखों सहित वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। अपने संबोधन में जनरल द्विवेदी ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में थल सेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए ‘इकिगाई’ फ्रेमवर्क का प्रस्ताव रखा।

उन्होंने इसे क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप बताया। सेना प्रमुख ने प्रभावी सैन्य सहयोग के तीन प्रमुख स्तंभों—साझा निदान, साझा सिद्धांत और साझा कार्यवाही पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इकिगाई ढांचा हिंद-प्रशांत देशों के बीच साझा उद्देश्य को दर्शाता है, जिसका लक्ष्य क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और समृद्धि को सशक्त करना है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

सामाजिक न्याय के लिए जरूरी अंबेडकर की राह

संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर का हम उनकी जयंती के मौके पर पुण्य स्मरण कर रहे हैं। उनका सपना था कि हर इंसान को समाजिक न्याय मिल सके। हर गांव-शहर…

पत्रकार ही बचाएं पत्रकारिता का लोकधर्म

“वर्तमान समय में पत्रकारिता का लोकधर्म ” विषय पर विषय विशेषज्ञों ने 11 अप्रैल 2026 को चर्चा और चिंतन किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी शामिल हुए।…