68वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह की शुरुआत

ApniKhabar

राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद -एनपीसी अपने 68वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज से राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह की शुरुआत करेगा। यह सप्ताह इस महीने की 18 तारीख तर देशभर में मनाया जाएगा।

इस वर्ष सप्ताह का विषय है विकास के इंजन के रूप में क्लस्टर: सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों-एमएसएमई में उत्पादकता को अधिकतम करना। मंत्रालय ने कहा कि यह विषय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा एमएसएमई को मजबूत करने, विनिर्माण प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और सतत औद्योगीकरण को बढ़ावा देने पर दिए जा रहा जोर के अनुरूप है।

सप्ताह के दौरान, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गांधीनगर, गुवाहाटी और हैदराबाद सहित देश भर में कई कार्यक्रम, सेमिनार और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर चौबीस स्थानीय उत्पादकता परिषदें, भारत सरकार के संबंधित मंत्रालय, राज्य सरकारें, उद्योग संघ और शैक्षणिक संस्थान मिलकर जनजागरुकता और संपर्क कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

रामलला के दर्शन को पहुंचे दिग्विजय सिंह

ApniKhabar

ApniKhabar अयोध्या। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी ने आज अयोध्या पहुंचकर रामलला जी के दर्शन कर देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की। वे हनुमान गढ़ी भी पहुंचे…

व्यापमं घोटाले में सुप्रीम कोर्ट का सीबीआई और राज्य शासन को आदेश

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और राज्य शासन को आदेश दिया कि वह पूर्व विधायक और शिक्षाविद् पारस सकलेचा द्वारा व्यापम घोटाले पर की गई शिकायत संबंधी जांच और चार्जशीट…