सांवरिया जी में हुआ आमेटा ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 

मंडफिया ( राजस्थान ) ।

अखिल भारतीय आमेटा ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आज सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल सांवरिया जी में सम्पन्न हुआ।सांवरिया सेठ के दरबार में आमेटा ब्राह्मण समाज पिछले तीन वर्ष से लगातार यह आयोजन कर रहा है। 

इस बार भी अक्षय तृतीया के मौके पर सामूहिक विवाह एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का कार्यक्रम परम्परागत श्रद्धाभाव और विधि-विधान से संपन्न हुआ।

श्री सांवरिया सेठ मंदिर परिसर के आयोजन स्थल पर आमेटा ब्राह्मण समाज के मेवाड़,वागड़, कांठल मालवा क्षेत्र के 101 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार आचार्य पुष्कर लाल आमेटा एवं किशन लाल आमेटा सानिध्य में 101 आचार्यों द्वारा संपन्न कराया गया। 

प्रथम दिवस 19 अप्रैल को समाज के 3500 समाजजनों की उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम को भव्यता के साथ हुआ।

 19 अप्रैल की शाम को सामूहिक विवाह समिति द्वारा भव्य महिला संगीत कार्यक्रम राजेश आमेटा भिंडर अध्यक्ष सामूहिक विवाह समिति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामनारायण आमेटा खाखलास एवं लक्ष्मीनारायण आमेटा कारोलिया,श्यामलाल आमेटा गादोली, के साथ ही गिरीश आमेटा कुराबड़, नरेंद्र आमेटा गादोली मुकेश आमेटा बंबोरी, कांतिलाल आमेटा बागीदौरा, रवि आमेटा उदयपुर शहर, लेहरू लाल आमेटा प्रतापगढ़, मनोज शर्मा उज्जैन सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

महिला संगीत में भूपेंद्र आमेटा एवं पार्टी आर्केस्ट्रा ग्रुप तथा महिला मंडल अध्यक्ष अरुणा आमेटा के नेतृत्व में विनीता एवं ग्रुप द्वारा शानदार रंगारंग संगीतमय प्रस्तुतियां दी गई। 

इस कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान करने वाले समाजजनों का विवाह समिति द्वारा पगड़ी एवं उपरने से सम्मान किया गया।

दूसरे दिन 20 अप्रैल को विवाह समिति द्वारा आचार्य पुष्कर आमेटा धारणा के सानिध्य में 06 जोड़ों का विवाह सम्पन्न करवाया गया। समयबद्ध कार्यक्रम के तहत वर वधु का स्वागत, वर राजाओं का वधु पक्षों द्वारा स्वागत रस्म एवं समाज के रीति रिवाज के अनुसार समस्त रस्मों का निर्वहन करते हुए समस्त मांगलिक कार्यों को सम्पन्न करवाया गया ।

अंत में भव्य आशीर्वाद समारोह के बाद सभी वधुओं का विदाई समारोह किया गया।

इस आमेटा समाज के सामुहिक विवाह एवं 101 बटुकों के यज्ञोपवीत संस्कार में संपूर्ण भारतवर्ष के प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस समारोह की भव्यता में चार चांद लगा दिए।

इस कार्यक्रम में भोपाल से अखिल भारतीय आमेटा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता महेश शर्मा एवं अखिल भारतीय महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रिचा व्यास कोटा से उपस्थित थी। 

कार्यक्रम के अंत में महामंत्री सामूहिक विवाह समिति मुकेश कुमार आमेटा, बम्बोरी द्वारा सभी समाज जनों का तन,मन,धन से सहयोग प्रदान करने हेतु आभार प्रगट किया गया। आमेटा समाज के सभी प्रबुद्धजनों ने भविष्य में होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में अधिक से अधिक जोड़ों का पंजीकरण कराकर समाज को गौरांवित करने का संकल्प लिया गया। सभी समाजजनों के पूर्ण सहयोग के साथ समारोह का विधिवत समापन समारोह सम्पन्न किया गया।

– अमिताभ पाण्डेय

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

आजीविका मिशन के भ्रष्ट अफसरों को कौन बचा रहा है ?

भोपाल। मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों को बचाया जा रहा है। इस मामले में राज्य आर्थिक अपराध अनुसंधान संस्थान ई ओ डब्लू द्वारा प्रकरण दर्ज कर…

1win Casino Online Türkiye

1win Casino Online Türkiye ▶️ OYNAMAK Содержимое Hızlı Kayıt ve Güvenlik Kontrolleri Canlı Casino ve Slot Oyunları Seçimi Yüksek Ödeme Oranlarına Sahip Slotlar Para Yatırma, Çekme ve Bonus Kullanımı Bonus…