भोपाल।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात कर किसानों की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
खासतौर पर गेहूं उपार्जन में किसानों को हो रही समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए निवेदन किया।
साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 18 मई से 28 मई के बीच उनके गृह क्षेत्र राघौगढ़ के ग्राम भैंसाना में होने जा रहे अभूतपूर्व अनुष्ठान 151 कुंडीय “श्रीराम महायज्ञ” में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को आमंत्रण पत्र सौंपा।
उल्लेखनीय है कि श्री सिंह एवं उनका परिवार इस कल्याणकारी यज्ञ के संरक्षक हैं।
– अमिताभ पाण्डेय





