कविराज सत्तन की बेटी कांग्रेस में शामिल

ApniKhabar

भोपाल। भाजपा के वरिष्ठ नेता,पूर्व विधायक और मध्य प्रदेश खाद एवं ग्रामोद्योग निगम के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण सत्तन की पुत्री कनुप्रिया ने आज भोपाल में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता श्रीमती जायसवाल ने कनुप्रिया को कांग्रेस में शामिल किए जाने संबंधी प्रक्रिया पूरी की ।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में कविराज सत्तन जनसंघ के ज़माने से राष्ट्रवादी विचारधारा के लिए समर्पित होकर काम कर रहे हैं। अपने बेबाक अंदाज में पार्टी के नेताओं को खरी खरी सुनाने वाले इस नेता ने अपनी बेटी के कांग्रेस में शामिल होने पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। राजनीतिक हलकों में यह माना जा रहा है कि बेटी ने कांग्रेस का चयन सत्तन जी की सहमति से ही किया है।

— अमिताभ पाण्डेय

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में ‘बाल प्रबोधन सत्र’ की शुरुआत, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं गायत्री शक्तिपीठ भोपाल के नेतृत्व में रविवार को गायत्री शक्तिपीठ परिसर में बाल प्रबोधन सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र…

स्वर्गीय सुरेश तांतेड की स्मृति में राज्य स्तरीय सम्मान दिया जाएगा

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल। अभिनव कला परिषद और मधुबन सामाजिक संस्था की ओर से आज 7 मार्च को सांस्कृतिक संध्या और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करुणा धाम आश्रम के…