Rulet masalarında minimum bahis miktarı genellikle düşüktür, bahsegel giriş her bütçeye uygun seçenekler sağlar.

Yeni üyelere özel hazırlanan bahsegel kampanyaları büyük ilgi çekiyor.

Online oyun dünyasında güvenilirliğiyle öne çıkan bahsegel kalitesini kanıtlamıştır.

Spor tutkunları canlı karşılaşmalara pinco üzerinden yatırım yapıyor.

Bahis severlerin ihtiyaçlarına göre sürekli yenilenen bettilt kullanıcı dostudur.

बीएसएनएल जनता में अपनी साख बनाएं : शर्मा

भोपाल ।

भारतीय जनता पार्टी के भोपाल सांसद आलोक शर्मा एवं राजगढ़ सांसद रोडमल नागर की अध्यक्षता में बीएसएनएल की दूरसंचार सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को बीएसएनएल के स्थानीय टी टी नगर में में संपन्न हुई। 

बैठक में भोपाल व्यवसाय क्षेत्र के प्रधान महाप्रबंधक महेंद्र सिंह धाकड़ ने अपने स्वागत भाषण में भोपाल व्यवसाय क्षेत्र (भोपाल, सीहोर, राजगढ़ एवं रायसेन जिले) में बीएसएनएल की विकास यात्रा एवं भावी कार्य योजना पर प्रकाश डालते हुए सांसद द्वय एवं दूरसंचार सलाहकार समिति के उपस्थित सम्मानित सदस्यों का ध्यान आकृष्ट किया।

इसके बाद भोपाल के सांसद आलोक शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए भोपाल एवं सीहोर जिलों में बीएसएनएल मोबाइल एवं फाइबर सेवाओं में व्यापक सुधार एवं इनके विस्तार पर बल दिया। उन्होंने अपने उदबोधन में भोपाल एवं सीहोर जिलों की दूरस्थ ग्राम पंचायतों में दूरसंचार कनेक्टिविटी को सुगम बनाए जाने के लिए ठोस कदम उठाने एवं बीएसएनएल मोबाइल टावरों की संख्या क्षेत्रीय आवश्यकता के अनुपात में बढाए जाने के वास्ते कार्य योजना बनाकर उन्हें अवगत कराने का निर्देश दिया ताकि मंत्रालय स्तर पर इसे उठाया जा सके।

राजगढ़ के सांसद रोडमल नागर ने अपने सम्बोधन में कहा कि बीएसएनएल कंपनी हमारी अपनी है इसलिए इसके विकास एवं विस्तार की दिशा में हम सबको मिलजुल कर काम करना होगा | इसकी प्रगति के मार्ग में जो भी बाधाएं हैं उन्हें दूर करने में वे अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे।

इस दौरान सांसद शर्मा ने कहा कि बीएसएनएल एक परिवार है। हम सबको मिलकर ये प्रयास करना होगा कि बीएसएनएल कैसे क्वालिटी सेवाएं देकर जनता में अपनी साख को सबसे ऊपर लाएं।

 सांसद शर्मा ने कहा कि अब भारत बदल रहा है। बीएसएनएल भी प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। क्वालिटी वाला फास्ट नेटवर्क उपलब्ध कराने पर विचार करें। ऐसे प्रस्ताव बनाएं जिन्हें हम केंद्र से मंजूर कराकर लाएं और जनता की बेहतर सेवा कर सकें। बैठक में दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्यगण एवं बीएसएनएल के अधिकारी उपस्थित रहे।

– अमिताभ पाण्डेय

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

जलवायु अनुकूल जीवनशैली और शहरी विकास पर सम्मेलन होगा

भोपाल। ” पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली: जलवायु अनुकूल और टिकाऊ शहरी आवासों का निर्माण ” विषय पर राष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन भोपाल में किया जा रहा है। यह सम्मेलन 30 –…

लघु उद्योग भारती मालवा अंचल की बैठक में हुई आगामी कार्ययोजना पर चर्चा

भोपाल। विगत दिनों उज्जैन में लघु उद्योग भारती मालवा अंचल क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इसमें प्रदेश की 34 इकाइयों के लगभग 200 उद्यमी बंधु उपस्थित रहे।…