होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान की कड़ी चेतावनी, तेल बाजार में हलचल

ApniKhabar

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के एक अधिकारी के हवाले से दावा किया गया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश करने वाले किसी भी जहाज को निशाना बनाया जा सकता है। हालांकि जहाजों के निर्यात मार्ग बंद करने की घोषणा शनिवार को ही कर दी गई थी, लेकिन ताजा बयान को ईरान की ओर से स्पष्ट और कड़ी चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।

इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल की आशंका जताई जा रही है। ऊर्जा विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस रणनीतिक समुद्री मार्ग पर आवाजाही बाधित होती है तो वैश्विक आपूर्ति शृंखला पर व्यापक असर पड़ सकता है।

वहीं अमेरिकी मीडिया में प्रकाशित खबरों के मुताबिक, ईरानी अधिकारियों के बयानों के बावजूद फिलहाल दुनिया की तेल आपूर्ति के लिए यह अहम शिपिंग मार्ग पूरी तरह बंद नहीं हुआ है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

खत्म होने वाला है ईरान-इजरायल युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: इज़राइल ने शनिवार को तेहरान और बेरूत पर हमले किए, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के खिलाफ सैन्य अभियानों को समाप्त करने…

शशि थरुर ने पश्चिम एशिया पर केंद्र के रुख का समर्थन किया

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: खाड़ी क्षेत्र में चल रहे युद्ध के बीच कांग्रेसी सांसद शशि थरुर ने केंद्र सरकार के रुख की सराहना की है। एक समाचार पत्र में लिखे आलेख में…