जम्मू-कश्मीर: उरी में सेना का बड़ा एक्शन, 1 पाकिस्तानी आतंकी ढेर

नई दिल्ली:

 जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना ने घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई में एक पाकिस्तानी आतंकी को भी मार गिराया है। 

यह घटना उस वक्त हुई जब आतंकी नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था। खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने अभियान शुरू किया और घात लगाकर आतंकियों को चारों तरफ से घेरने की रणनीति बनाई।

सेना के मुताबिक जब जवानों ने आतंकी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, तो उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में आतंकवादी मारा गया। इस दौरान एक AK राइफल, पिस्तौल और बड़ी मात्रा में गोलाबारूद भी बरामद किया गया है। 

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

GMAA की पहल से मैनिट को मिली एम्बुलेंस

भोपाल। Global MANIT Alumni Association (GMAA) के प्रयासों से MANIT भोपाल को एक महत्वपूर्ण CSR सहयोग प्राप्त हुआ है। VULKAN India द्वारा अपने Corporate Social Responsibility (CSR) initiative के अंतर्गत…

बैगा बच्चों की मौत लापरवाही और भ्रष्टाचार का परिणाम: सकलेचा

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में अति विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के 41 बच्चों की कुपोषण से मौत गंभीर सवाल खड़े करती है। इस मामले में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस…