आज नए कोटा-बून्दी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास

ApniKhabar

नई दिल्ली: कोटा के ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का सपना अब हकीकत में बदलने जा रहा है। इस कड़ी में आज कोटा-बून्दी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास होगा इस परियोजना की अनुमानित लागत 1507 करोड़ रुपये है।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू भूमि पूजन एवं शिलान्यास के दौरान मौजूद रहेंगे। 

बता दें कि राजस्थान सरकार ने ए-321 श्रेणी के विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा विकसित के लिए AAI को 440.06 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरित की है। इस परियोजना में 20,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में एक टर्मिनल भवन का निर्माण किया जाएगा, जो व्यस्त समय के दौरान 1000 यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा और जिसकी प्रति वर्ष यात्री वहन क्षमता बीस लाख होगी। 

वहीं, इसमें 3200 मीटर गुणा 45 मीटर आकार का 11/29* रनवे (हवाई पट्टी), ए-321 प्रकार के विमानों के लिए 07 पार्किंग बे के साथ एक एप्रन, दो लिंक टैक्सीवे, एटीसी, सह तकनीकी ब्लॉक, अग्निशमन केंद्र, कार पार्क और संबंधित कार्य स्थल शामिल हैं।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

मुख्यमंत्री शर्मा ने की प्रधानमंत्री सहित विभिन्न केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात

ApniKhabar

ApniKhabar जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को दिल्ली के दौरे पर थे। शर्मा ने कल संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। शर्मा ने इस मुलाकात में…

जयपुर-मुख्यमंत्री ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

ApniKhabar

ApniKhabarजयपुर, 19 मार्च। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दिवस के अवसर पर गुरूवार को अजमेर रोड स्थित बस टर्मिनल से राज्य पथ परिवहन निगम की 207 नवीन बसों को हरी…