निर्वाचन आयोग ने आठ राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर्यवेक्षक नियुक्त किए

ApniKhabar

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, उत्‍तर प्रदेश और केरल सहित आठ राज्‍यों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण पर निगरानी के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्‍त किए हैं। निर्वाचन आयोग ने कहा कि ये पर्यवेक्षक अपना काम शुरू कर चुके हैं और अगले वर्ष फरवरी में मतदाता सूची जारी होने तक इन राज्‍यों में प्रत्‍येक सप्‍ताह के दो दिन मौजूद रहेंगे। आयोग ने बताया कि विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षक राजनीतिक दलों के राज्‍यस्‍तर और जिलास्‍तर के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इन राज्‍यों के मुख्‍य चुनाव अधिकारियों और जिला चुनाव अधिकारियों के साथ भी इनकी बैठक होगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पूरी चुनाव प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी ढंग से सम्‍पन्‍न हो। ये पर्यवेक्षक, एसआईआर प्रक्रिया पर निगरानी रखेंगे ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और किसी भी अवैध मतदाता का नाम सूची में न रहने पाए।

Related Posts

पश्चिम बंगाल: SIR में लापरवाही पर चुनाव आयोग की सख्त कार्रवाई

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में गंभीर लापरवाही और कदाचार की शिकायत पर चुनाव आयोग ने कड़ा एक्शन लिया है। आयोग ने 5 जिलों…

बांग्लादेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे शामिल

ApniKhabar

ApniKhabarलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस महीने की 17 तारीख को ढाका में बांग्लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान के नेतृत्व में नव निर्वाचित बांग्लादेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह…