सीएम मोहन यादव ने राजनगर में लाड़ली बहनों के खातों में राशि भेजी

ApniKhabar

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छतरपुर जिले के राजनगर में आयोजित महिला सम्मेलन में प्रदेश की लाडली बहनों के खातों में राशि अंतरित की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छतरपुर जिले के राजनगर में आयोजित महिला सम्मेलन में लाड़ली बहनों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला सम्मेलन आयोजित प्रर्दशनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छतरपुर जिले के राजनगर में आयोजित महिला सम्मेलन में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजनगर में आयोजित महिला सम्मेलन में हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए।

आज राजनगर, छतरपुर से ‘लाड़ली बहना योजना’ के अंतर्गत 1.26 करोड़ से अधिक बहनों के खाते में ₹1,857 करोड़ से अधिक की राशि का सिंगल क्लिक के माध्‍यम से अंतरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में राजनगर, जिला छतरपुर में आयोजित ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ अंतर्गत लाड़ली बहनों को राशि अंतरण एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमि-पूजन कार्यक्रम  छतरपुर।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को राजनगर में आयोजित विशाल महिला सम्मेलन में प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित की। इस दौरान उन्होंने पुष्पवर्षा कर बहनों का स्वागत किया और सम्मेलन स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिले में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, साथ ही हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए। मुख्यमंत्री ने बताया कि आज ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ के अंतर्गत सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.26 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में ₹1,857 करोड़ से ज्यादा की राशि जारी की गई है।

उन्होंने इसे बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताते हुए सभी लाभार्थी बहनों को हार्दिक बधाई दी। राजनगर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में ‘बाल प्रबोधन सत्र’ की शुरुआत, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं गायत्री शक्तिपीठ भोपाल के नेतृत्व में रविवार को गायत्री शक्तिपीठ परिसर में बाल प्रबोधन सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र…

अमित शाह का आरोप: TMC ने राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का किया अपमान

ApniKhabar

ApniKhabarकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कहा कि पश्चिम बंगाल की TMC सरकार ने प्रोटोकॉल की खुलेआम अनदेखी करते हुए भारत के राष्ट्रपति का अपमान कर आज अपने…