माय भारत केंद्र की ओर से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

सवाईमाधोपुर : शहर में मंगलवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माय भारत केंद्र की ओर से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन दशहरा मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में चारों ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओ के विजेता प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में कबड्डी में प्रथम स्थान पर गंगापुर सिटी की टीम रही। महिला वर्ग में रस्साकसी में प्रथम विजेता गंगापुर सिटी की टीम रही। इसके अलावा दोनों वर्गों में 100 मीटर रेस लंबी कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर कानाराम ने युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में इस तरह की प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए प्रेरित किया तथा भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान का संदेश “फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज” जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाग लेने वाले समस्त युवाओं को शील्ड और माय भारत टी शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

मुख्यमंत्री से मिले पूर्व मुख्यमंत्री

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात कर किसानों की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत…

सांवरिया जी में हुआ आमेटा ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 

मंडफिया ( राजस्थान ) । अखिल भारतीय आमेटा ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आज सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल सांवरिया जी में सम्पन्न हुआ।सांवरिया सेठ के दरबार में आमेटा ब्राह्मण समाज…