पांच राज्यों में चुनावों के ऐलान का BJP नेताओं ने किया स्वागत

नई दिल्ली:

 चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत किया है। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि निष्पक्ष और हिंसा मुक्त चुनाव कराना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता बदलाव के लिए तैयार है।

भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने भी चुनाव कार्यक्रम का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी के पास चुनावी तैयारियों के लिए पर्याप्त समय है। उन्होंने वोटर लिस्ट को बेहतर बनाने के लिए SIR प्रक्रिया की सराहना की और कहा कि अयोग्य मतदाताओं की छंटनी से लोग संतुष्ट हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में मौजूदा सरकार के खिलाफ भारी एंटी-इनकंबेंसी है।

वहीं, विष्णुपुर से भाजपा सांसद सौमित्र खान ने पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव कराने के फैसले को संतोषजनक बताया। उन्होंने कहा कि इससे चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। राज्य में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी चुनावी कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव आयोग के सामने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए चुनाव कराना बड़ी चुनौती है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

GMAA की पहल से मैनिट को मिली एम्बुलेंस

भोपाल। Global MANIT Alumni Association (GMAA) के प्रयासों से MANIT भोपाल को एक महत्वपूर्ण CSR सहयोग प्राप्त हुआ है। VULKAN India द्वारा अपने Corporate Social Responsibility (CSR) initiative के अंतर्गत…

बैगा बच्चों की मौत लापरवाही और भ्रष्टाचार का परिणाम: सकलेचा

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में अति विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के 41 बच्चों की कुपोषण से मौत गंभीर सवाल खड़े करती है। इस मामले में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस…