ऑस्ट्रेलिया : सिडनी के बॉन्डी बीच गोलीबारी में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई

ApniKhabar

ऑस्‍ट्रेलिया में यहूदी उत्‍सव हनुक्‍का के पहले दिन सिडनी के बॉन्‍डी बीच पर हुई गोलीबारी में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 15 हो गई है। ऑस्‍ट्रेलिया की पुलिस ने इस गोलीबारी को आतंकवादी घटना कहा है। अधिकारियों के अनुसार कथित शूटर 50 वर्षीय पिता और 24 वर्षीय पुत्र थे। पिता मारे गये और पुत्र पुलिस हिरासत में अस्‍पताल में है। इस घटना में दो पुलिस अधिकारियों सहित 42 लोग घायल हुए हैं। घटनास्‍थल से छह बंदूके और दो आईईडी भी बरामद किये गये हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस बर्बरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने इस घटना में मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्‍यक्‍त की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस दुख की घडी में भारत, ऑस्‍ट्रेलिया के लोगों के साथ खड़ा है। श्री मोदी ने कहा कि भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्‍त न करने की नीति रखता है।

भारत आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्‍यक्तियों के विरूद्ध लड़ाई को समर्थन देता है। विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने भी इस आतंकी हमले की निंदा की है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री जयशंकर ने कहा कि भारत की संवेदना इस घटना के पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ है।

 

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

भ्रामक खबरों पर अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही जारी

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली। सरकार ने भ्रामक प्रचार, समाचार पर अंकुश लगाने के लिए बहुस्तरीय तंत्र लागू किया है। सूचना की विश्वसनीयता में सुधार लाने के उद्देश्य से एफसीयू, आईटी नियम और…

“मानक मंथन” में हुई वायु गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए चर्चा

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), भोपाल शाखा कार्यालय ने 30 मार्च 2026 को बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल के पर्यावरण विज्ञान एवं लिम्नोलॉजी विभाग के साथ मिलकर “मानक मंथन” कार्यक्रम का आयोजन…