आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के पत्र 07 नवंबर एवं संचालनालय भोपाल द्वारा आयोजित व्हीसी 04 दिसंबर में दिये निर्देशानुसार समस्त अशासकीय हाईस्कूल/हायरसेकेंडरी विद्यालयों के वर्ष 2026- 2027 के लिये मान्यता नवीन, नवीनीकरण, विषय वृद्धि, पता परिवर्तन संबंधी मान्यता प्रकरणों का ऑनलाइन आवेदन मान्यता पोर्टल https://manyta.dpimp.in में 15 दिसंबर तक अनिवार्यतः स्कूल मान्यता के लिये आवेदन किया जाना है। विलंब शुल्क सहित आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर निर्धारित की गई है। मान्यता संबंधी प्रकरणों के ऑनलाइन आवेदन करने के लिये छिंदवाड़ा जिले के अन्तर्गत संचालित सभी अशासकीय विद्यालयों को बार-बार सूचित किया जा चुका है।
लागत से 6 गुना अधिक वसूली कर चुकी है कंपनी, देवास भोपाल टोल रोड पर टोल वसूली बंद हो
भोपाल। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने देवास भोपाल फोरलेन में फास्टैग के जरिए अधिक वसूल किए गए टोल को गलत ठहराया है। उच्च न्यायालय के एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया…

