असम विधानसभा चुनाव: BJP ने 88 उम्मीदवारों की सूची जारी की

नई दिल्ली:

 असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने अपनी पहली सूची में 88 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा जालुकबारी से चुनाव लड़ेंगे।

असम के मुख्यमंत्री की यह परंपरागत सीट रही है, जहां से वह कई बार चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। वहीं दिसपुर से प्रद्युत बारदालोई को उम्मीदवार बनाया गया है। डॉ. राजदीप रॉय सिलचर से चुनाव लड़ेंगे। राजदीप सिलचर के सांसद भी रह चुके हैं लेकिन 2024 में उनका टिकट कट गया था। इस बार बीजेपी ने उन पर भरोसा किया है। 

दुलियाजान विधानसभा क्षेत्र से पूर्व केंद्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री रामेश्वर तेली को उम्मीदवार बनाया गया है। रामेश्वर तेली 2024 में लोकसभा के टिकट से वंचित हो गए थे क्योंकि डिब्रूगढ़ से सर्वानंद सोनवाल को उम्मीदवार बना दिया गया था।

बाद में बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया अभी वह राज्यसभा के सांसद हैं। इसके अलावा हाई प्रोफाइल उम्मीदवारों में रंजीत कुमार दास पर भाजपा ने फिर से भरोसा किया है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

अमेरिका ईरान युद्ध विराम के बाद क्या भारत में कम होगी तेल-गैस की कीमत?

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में युद्ध विराम की घोषणा हो जाने के बाद अंतराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत कम हो गई है। अब सवाल…

भूत बंगला में जमेगी कॉमेडी की महफ़िल

मुम्बई फिल्मी दुनिया के बड़े सितारे फिर एक बार आपको हंसने हंसाने के लिए तैयार है। कॉमेडी के दिग्गजों की वापसी भूत बंगला नाम की फिल्म में हो रही है।…