आगरा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तहत “अस्मिता लीग” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। अस्मिता लीग के तहत आयोजित खेल प्रतियोगिता में जनपद की करीब 1000 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ शामिल रही, जिसमें अंडर-13, अंडर-18 और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनने के लिए बेहतर अवसर मिल रहे हैं।
जिला युवा अधिकारी डॉ. श्रवण सहगल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को खेल गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। बाइट- प्रो. एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय राज्य मंत्री बाइट- डॉ. श्रवण सहगल, जिला युवा अधिकारी आगरा बाइट- आयशा आशमी, प्रतिभागी







