सेवाभारती माधव मंडल ने किया मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

ApniKhabar

भोपाल ।

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए समारोह समारोह का आयोजन विगत 17 अगस्त 2025 को किया गया। सेवा भारती माधव मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रवादी विचारधारा के ओजस्वी विधायक रामेश्वर शर्मा रहे । उन्होंने अपने संबोधन से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। समारोह को मानसरोवर समूह के गौरव तिवारी एवं एल एन सी टी समूह की संचालिका पूजा चौकसे , सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्रीमती जयश्री कियावत सहित अन्य अतिथियों ने संबोधित किया। 

इस अवसर पर सेवाभारती मध्य भारत के सचिव विमल त्यागी मुख्य वक्ता रहे और सेवा भारती मध्य भारत के उपाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप बाजपेई का आशीर्वचन भी बच्चों को मिला। समारोह में मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंजुलता शर्मा द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा गया ।

उन्होंने सेवाभारती और माधव मंडल की वर्ष भर होने वाली गतिविधियों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। समारोह में माधव मंडल में सेवाभारती द्वारा प्रारंभ किये गये नवाचारों की भी जानकारी दी गई ।

कार्यक्रम में मध्य भारत प्रांत से हरभजन शिवहरे , महानगर के अध्यक्ष शिवमंगल सिंह भी मेधावी बच्चों को आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित रहे। महानगर सह सचिव एवं माधव मंडल के प्रभारी डाक्टर राम रघुवंशी ने भी बच्चों को आशीर्वाद दिया. इस अवसर पर श्रीमती आभा पाण्डेय एवं अंजना श्रीवास्तव, श्रीमती आशालता पाठक सहित बड़ी संख्या में सेवा भारती के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

 समारोह में 200 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया । इसके साथ ही साथ ही दानदाताओ को भी सम्मानित किया गया।उल्लेखनीय है कि सेवा भारती द्वारा समाजसेवा के लिए विभिन्न आयोजन लगातार किए जा रहे हैं।

– अमिताभ पाण्डेय

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय का 9वां दीक्षांत समारोह

ApniKhabar

ApniKhabarधर्मशाला भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज धर्मशाला स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश के 9वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश को देव भूमि…

चैत्र नवरात्रि पर कटरा के लिए विशेष ट्रेन संचालन की अवधि बढ़ी

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली चैत्र नवरात्रि के अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *