दिल्ली में ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ अभियान से 2 लाख पीयूसी जारी

ApniKhabar

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज कहा कि दिल्‍ली में ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ अभियान शुरू होने के बाद से दो लाख से अधिक प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र- पीयूसी जारी किए जा चुके हैं। नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री ने निजी कंपनियों से ग्रैप-4 उपायों का पालन करने का आह्वान किया और उन्हें कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। श्री सिरसा ने कहा कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति और दिल्‍ली नगर निगम के आयुक्त प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों और अनधिकृत औद्योगिक इकाइयों को सील करने के लिए व्यापक अभियान चला रहे हैं।

पर्यावरण मंत्री सिरसा ने कहा कि किसी भी संस्थान के खिलाफ शिकायत मिलते ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने कहा है कि कल मौसम में सुधार होने की संभावना है, जिससे क्षेत्र की वायु गुणवत्ता में भी सुधार हो सकता है।

  • Editor

    I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

    Related Posts

    पोषण कार्यशाला के माध्यम से कुपोषण के विरुद्ध सामूहिक पहल

    ApniKhabar

    ApniKhabarमुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के सहयोग से महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अंतरा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पोषण कार्यशाला एवं व्यंजन…

    जयपुर-मुख्यमंत्री ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

    ApniKhabar

    ApniKhabarजयपुर, 19 मार्च। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दिवस के अवसर पर गुरूवार को अजमेर रोड स्थित बस टर्मिनल से राज्य पथ परिवहन निगम की 207 नवीन बसों को हरी…