मंत्री के साथ 40 कार्यकर्ताओ ने किया हवाई सफर

इंदौर : इंदौर से रीवा के लिए 22 दिसंबर से सीधी फ्लाइट शुरू हो गई है। इंदौर विमानतल पर इस अवसर पर बहुत खुशनुमा और उत्साहजनक माहौल था। मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ विधानसभा 1 के 40 ऐसे वरिष्ठ कार्यकर्ता इंदौर से रीवा के लिए रवाना हुए, जिन्होंने इससे पहले कभी हवाई यात्रा का आनंद नहीं उठाया था। इंदौर से रीवा की यह पहली हवाई यात्रा इन 40 यात्रियों के लिए किसी सौगात से कम नहीं थी क्योंकि इन्होंने इससे पहले एरोप्लेन को केवल हवा में उड़ते हुए ही देखा था।

हवाई यात्रा के साथ कार्यकर्ता करेंगे देवदर्शन :

इंदौर एयरपोर्ट पर सोमवार 22 दिसंबर की सुबह खास थी। केसरिया दुपट्टे गले में डाले हुए भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता इंतजार कर रहे थे अपनी पहली हवाई यात्रा का। कुछ ही देर में उनका इंतजार खत्म हुआ और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में सभी 40 कार्यकर्ता इंदौर से रीवा की पहली फ्लाइट से रीवा के लिए रवाना हो गए। यह सभी कार्यकर्ता जनसंघ के जमाने से पार्टी से जुड़े हुए हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इन सभी की हवाई यात्रा और तीर्थाटन के लिए विशेष व्यवस्था की है। रीवा पहुंचने के पश्चात सभी कार्यकर्ता चित्रकूट के लिए रवाना होंगे। 23 तारीख को मैहर में देवी दर्शन करेंगे और इसी दिन मैहर से वापस रीवा आकर फ्लाइट से इंदौर के लिए रवाना हो जाएंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने हवाई यात्रा और तीर्थाटन के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। मीडिया से बात करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की वजह से उन्हे जीवन में पहली बार हवाई यात्रा की सौगात प्राप्त हुई और साथ में देवदर्शन का लाभ भी मिल रहा है।

रीवा का सफर होगा आसान :

मीडिया से बात करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर से रीवा के लिए हवाई सेवा उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला जी के विशेष प्रयासों से शुरू हुई है। इससे पहले रीवा जाने में बड़ी दिक्कत होती थी। मैं सतना का प्रभारी हूं मुझे भी दिक्कत होती थी। अब इस हवाई सुविधा के मिलने से इंदौर से रीवा की यात्रा बहुत कम समय में हो जाएगी। इस यात्रा में मेरे साथ विधानसभा 1 के आर्थिक रूप से कमजोर 40 कार्यकर्ता भी जा रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले हवाई यात्रा नहीं की थी और जो कभी हवाई जहाज में बैठने का सपना भी नहीं देखते थे। सभी कार्यकर्ता चित्रकूट, मैहर देवदर्शन करने के पश्चात दूसरे दिन रीवा से फ्लाइट से इंदौर वापस आएंगे। इस फ्लाइट के चलने से इंदौर और रीवा दोनों के कारोबार में भी काफी वृद्धि होगी।

रीवा से उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला आएंगे इंदौर :

इंदौर से रीवा के लिए फ्लाइट सुबह 11.30 बजे रवाना हुई। 1 घंटे 45 मिनट बाद दोपहर 1.15 बजे रीवा एयरपोर्ट पर पहुंची। करीब आधे घंटे एयरपोर्ट पर रुकने के पश्चात मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला विंध्य क्षेत्र के 60 कार्यकर्ताओं के साथ इंदौर के लिए रवाना होंगे, जो महाकालेश्वर एवं ओंकारेश्वर में देवदर्शन करेंगे। इस हवाई सेवा के शुरू होने से इंदौर में रहने वाले विंध्य क्षेत्र सतना, सीधी, शहडोल, मऊगंज के हजारों लोगों को बेहतर हवाई सेवा का लाभ मिलेगा

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

आजीविका मिशन के भ्रष्ट अफसरों को कौन बचा रहा है ?

भोपाल। मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों को बचाया जा रहा है। इस मामले में राज्य आर्थिक अपराध अनुसंधान संस्थान ई ओ डब्लू द्वारा प्रकरण दर्ज कर…

1win Casino Online Türkiye

1win Casino Online Türkiye ▶️ OYNAMAK Содержимое Hızlı Kayıt ve Güvenlik Kontrolleri Canlı Casino ve Slot Oyunları Seçimi Yüksek Ödeme Oranlarına Sahip Slotlar Para Yatırma, Çekme ve Bonus Kullanımı Bonus…