पीएम मोदी और अमित शाह से मिले सीएम नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई। सीएम नीतीश कुमार के साथ केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। बिहार विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद ये उनका पहला दिल्ली दौरा है।

बता दें कि इस साल नवंबर महीने के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित आए थे। इस चुनाव में एनडीए ने 200 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की थी। चुनाव में जीत के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनी है। वहीं दूसरी ओर इंडी गठबंधन को राज्य में करारी हार का सामना करना पड़ा है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

सायबर पुलिस ने माना आलोक का सुझाव

भोपाल। सायबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एण्ड डिजिटल फाॅरेंसिक मैनेजमेंट सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए आलोक जोशी द्वारा पुलिस को दिए गए सुझाव को अधिकारियों ने प्रशंसनीय बताया है। इस सुझाव…

अपने गिरेबान में झांके दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाने वाले

सारंगपुर ( मध्यप्रदेश ) राजगढ़ जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर कुछ कांग्रेसी नेताओं द्वारा लगाए गए आरोप की कड़ी निंदा की है। जिले के…