गोवा अग्निकांड मामले में आरोपी लूथरा ब्रदर्स को आज पुलिस दिल्ली से गोवा लेकर गई है। गोवा पुलिस उन्हें स्थानीय अदालत में पेश कर आगे की रिमांड की मांग करेगी। नाइट क्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने गोवा पुलिस को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर सौंपने की अनुमति दी थी।
गोवा के एक नाइट क्लब में हुई भीषण आग की घटना में 25 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड फरार हो गए थे। उन्हें थाईलैंड से दिल्ली लाया गया, जहां गोवा पुलिस की टीम ने आईजीआई एयरपोर्ट से उन्हें हिरासत में लिया।
संसद के शीतकालीन सत्र का आज 13वां दिन है। लोकसभा में आज विकसित भारत-जी राम जी विधेयक पर चर्चा होगी। चर्चा के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान विधेयक को…
“वन नेशन, वन इलेक्शन” से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों और कानूनों पर संयुक्त संसदीय समिति की एक अहम बैठक आज दोपहर 3 बजे संसद भवन परिसर में आयोजित की गई है।…
