संभागायुक्त सिंह ने शाजापुर में एफएनएन शिक्षा सराही

संभागायुक्त आशीष सिंह ने मंगलवार को शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना के साथ शासकीय प्राथमिक विद्यालय भोपाखेड़ी में कक्षा 01 से 03 के लिए चल रही एफएलएन गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा 02 एवं कक्षा 03 के बच्चों से किताबें पढ़वाई और अपने समक्ष गणित के जोड़ के सवाल भी हल करवाएं।

बच्चों के बेहतर शैक्षणिक स्तर को देखते हुए संभागायुक्त श्री सिंह ने बच्चों और शिक्षकों की प्रशंसा की।  इस दौरान शाजापुर कलेक्टर सुश्री बाफना ने प्राथमिक शिक्षक महेश चन्द्र शर्मा द्वारा बच्चों को दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की प्रशंसा कर उन्हें 26 जनवरी 2026 को सम्मानित करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये।              

इसके उपरांत संभागायुक्त श्री सिंह ने भोपाखेड़ी की आंगनवाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण करते हुए आंगनवाड़ी में दी जा रही सेवाओं का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से आंगनवाड़ी में दर्ज बच्चों की संख्या, बच्चों को दिये जा रहे पोषण आहार तथा मार्गदर्शिका आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर शाजापुर के जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र शिप्रे, डीपीसी अनुराग पाण्डे, बीआरसी सहित जनशिक्षक भी उपस्थित थे।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

1win Register Download Guide – Step‑by‑Step Sign Up, App Install & Bonus Claim

1win Register Download: Practical Guide to Sign Up, Install the App and Start Playing Why Choose 1win? Bonuses, Licensing and Game Variety When you look for an online casino and…

भारत में सांसदों को नहीं है जलवायु परिवर्तन की चिंता?

– (अमिताभ पाण्डेय) इन दिनों सारी दुनिया के देश जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव से परेशान हैं। इस वैश्विक समस्या के समाधान को लेकर देश – दुनिया में लगातार चर्चा और…