Tuesday, 13 October 2026
Trending

वर्तमान समय में बौद्धिक क्षमता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिकाःराज्यपाल

जयपुर, 20 फरवरी। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने ज्ञान, कौशल और चरित्र को राष्ट्र की प्रगति का आधार स्तंभ बताते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है। वे शुक्रवार को भीलवाड़ा में एक निजी विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बौद्धिक क्षमता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है, जो मानवीय आचरण को बेहतर बनाने में सहायक होती है। समारोह में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तीस विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 31 शोधार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की गईं।

Secret Link