विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत-अमरीका व्यापार समझौता फ्रेमवर्क से दोनों देशों को फायदा होगा। डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस फ्रेमवर्क से निर्यातकों के लिए बड़ा बाज़ार और अधिक अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि इससे नए रास्ते खुले हैं, जो मेक इन इंडिया को बढ़ावा देंगे।
भारत-अमरीका व्यापार समझौता फ्रेमवर्क से दोनों देशों को फायदा: डॉ. एस. जयशंकर
