Tuesday, 13 October 2026
Trending

भारत और अमरीका ने अंतरिम व्यापार समझौता फ्रेमवर्क तैयार कर लेने की घोषणा की

भारत और अमरीका ने अंतरिम व्यापार समझौता फ्रेमवर्क तैयार कर लेने की घोषणा की है जो दोनों देशों के लिए लाभकारी होगा। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने भारत-अमरीका का संयुक्त बयान साझा किया, जिसमें कहा गया है कि यह फ्रेमवर्क व्यापक अमरीका-भारत व्यापार समझौते वार्ता के प्रति दोनों देशों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस वार्ता की शुरुआत पिछले वर्ष 13 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की थी। इसमें बाजार को और अधिक खोलना तथा अधिक लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं को समर्थन देना  शामिल हैं। अंतरिम समझौता दोनों देशों की साझेदारी में एक बड़ी उपलब्धि है जो आधारित संतुलित व्यापार के प्रति साझा प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेगा।

साझा वक्‍तव्‍य में कहा गया है कि भारत, अमरीका के सभी औद्योगिक, खाद्य और कृषि उत्‍पादों पर शुल्‍क या तो हटा देगा अथवा कम करेगा। इनमें सूखे अनाज, पशुओं के चारे के लिए लाल ज्वार, मेवे, ताजे और प्रसंस्कृत फल, सोयाबीन तेल, शराब और स्पिरिट तथा अन्य उत्पाद शामिल हैं।

अमरीका, भारतीय सामानों पर 18 प्रतिशत का शुल्क लगाएगा, जिनमें वस्त्र और परिधान, चमड़ा और जूते, प्लास्टिक और रबर, जैविक रसायन, घरेलू सजावटी सामान, हस्तशिल्प उत्पाद और कुछ मशीनरी शामिल हैं। अमरीका, भारत के कुछ विमानों और वैमानिक पुर्जों पर लगाए गए शुल्क को भी हटा लेगा।

Secret Link