Rulet masalarında minimum bahis miktarı genellikle düşüktür, bahsegel giriş her bütçeye uygun seçenekler sağlar.

Yeni üyelere özel hazırlanan bahsegel kampanyaları büyük ilgi çekiyor.

Online oyun dünyasında güvenilirliğiyle öne çıkan bahsegel kalitesini kanıtlamıştır.

Spor tutkunları canlı karşılaşmalara pinco üzerinden yatırım yapıyor.

Bahis severlerin ihtiyaçlarına göre sürekli yenilenen bettilt kullanıcı dostudur.

पश्चिम बंगाल: SIR में लापरवाही पर चुनाव आयोग की सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में गंभीर लापरवाही और कदाचार की शिकायत पर चुनाव आयोग ने कड़ा एक्शन लिया है। आयोग ने 5 जिलों के 7 सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (AERO) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ़ अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। 

मुर्शिदाबाद जिले के सुती, फरक्का व समशेरगंज विधानसभा क्षेत्रों, 24 परगना जिले के कैनिंग पुरबा विधानसभा, जलपाईगुड़ी के मायानगरी और पश्चिम मेदिनीपुर जिले के देबरा विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात AERO’s को कदाचार, लापरवाही और वैधानिक शक्तियों के दुरुपयोग के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। 

आयोग ने संबंधित कैडर नियंत्रक प्राधिकरण को निर्देश दिया है कि उनके खिलाफ बिना देरी अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर आयोग को अवगत कराया जाए। राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती ने अनुशासनहीनता के आरोपों को गंभीर मानते हुए इस संबंध में चुनाव आयोग को पत्र लिखा था। 

वहीं सात अधिकारियों को निलंबन के साथ ही, चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन करने के लिए मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। यह पत्र 9 फरवरी के निर्देश का पालन करने के लिए भेजा गया है। 

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का हवाला देते हुए, चुनाव आयोग ने राज्य को जमा हुए ‘फॉर्म 7’ का जल्द से जल्द निपटारा करने को कहा है। आयोग का निर्देश है कि सीईओ और डीईओ कार्यालयों में जमा हुए ‘फॉर्म 7’ को आज ही ERO और AERO के पास भेजना होगा।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

4 राज्यों और पुदुचेरी की चुनाव तारीखों का ऐलान आज

नई दिल्ली: चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस वार्ता करने जा रहा है। इसमें चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों…

अमित शाह का आरोप: TMC ने राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का किया अपमान

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कहा कि पश्चिम बंगाल की TMC सरकार ने प्रोटोकॉल की खुलेआम अनदेखी करते हुए भारत के राष्ट्रपति का अपमान कर आज अपने…