पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव से पहले ECI सख्त

ApniKhabar

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। हाल ही में हुई बैठक में आयोग ने चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।

सूत्रों के अनुसार, एसआईआर प्रक्रिया के दौरान हुई हिंसक घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आयोग विशेष निगरानी रख रहा है। जिन इलाकों में पहले चुनावी हिंसा हुई है या हाल के दिनों में अशांति रही है, वहां केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती पर जोर दिया जा रहा है।

आयोग ने राज्य पुलिस को निर्देश दिया है कि ऐसे सभी क्षेत्रों को संवेदनशील घोषित किया जाए। इन इलाकों में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और उनका फुटेज जिला मुख्यालयों में सुरक्षित रखा जाएगा।

इसके अलावा, संभावित रूप से अशांति फैलाने वाले व्यक्तियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर राजनीतिक दलों से भी इस संबंध में जानकारी ली जाएगी। अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध हथियार और विस्फोटकों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया है।

संवेदनशील बूथों पर लाइव मॉनिटरिंग और फुटेज बैकअप अनिवार्य किया गया है। आयोग का उद्देश्य है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

4 राज्यों और पुदुचेरी की चुनाव तारीखों का ऐलान आज

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस वार्ता करने जा रहा है। इसमें चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों…

अमित शाह का आरोप: TMC ने राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का किया अपमान

ApniKhabar

ApniKhabarकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कहा कि पश्चिम बंगाल की TMC सरकार ने प्रोटोकॉल की खुलेआम अनदेखी करते हुए भारत के राष्ट्रपति का अपमान कर आज अपने…