संगीत सभा में उर्वशी और अनुश्री का गायन आज

ApniKhabar

भोपाल।

भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा को सहेजने और संगीत प्रेमियों को उत्कृष्ट प्रस्तुति से जोड़ने के उद्देश्य से संस्कार भारती, भोपाल के सहयोग से कला समूह, भोपाल द्वारा एक विशेष संगीत संध्या “शास्त्रीय गायन संगीत सभा — वीणा स्मरण” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 10 फरवरी 2026, मंगलवार को सायं 6:30 बजे बाबा योगेंद्रनाथ सभागृह, संस्कार भारती भवन, 85/45, 2nd स्टॉप, तुलसी नगर, भोपाल में आयोजित होगा।

इस संगीत सभा में देश की प्रतिष्ठित शास्त्रीय गायिका श्रीमती उर्वशी शाह (पुणे) अपनी विशिष्ट शैली में रागदारी संगीत की प्रस्तुति देंगी। उनके साथ भोपाल की युवा एवं प्रतिभाशाली गायिका सुश्री अनुश्री संगमनेरकर भी अपनी गायन प्रस्तुति से श्रोताओं को रसास्वादन कराएँगी। कार्यक्रम में अनुभवी कलाकारों की संगत भी आकर्षण का केंद्र रहेगी, जिनमें डॉ. अशेष उपाध्याय, मुनि मालवीय, अभय मिश्रा तथा राजेश भट शामिल हैं।

यह संगीत सभा भारतीय शास्त्रीय संगीत की महान विभूति, ग्वालियर घराने की विख्यात गायिका विदुषी वीणा सहस्रबुद्धे की स्मृति को समर्पित है। उनके संगीत-साधना, परंपरा के संरक्षण तथा शास्त्रीय संगीत को जन-जन तक पहुँचाने में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को शास्त्रीय संगीत की परंपरा से जोड़ना और संगीत साधकों को प्रेरणा प्रदान करना है।

कला समूह की अध्यक्ष सुलेखा भट ने बताया कि यह कार्यक्रम संगीत प्रेमियों के लिए एक विशेष अवसर होगा, जिसमें वे उच्च कोटि के शास्त्रीय गायन का आनंद ले सकेंगे और महान कलाकार की स्मृति को नमन कर सकेंगे।

कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क है। सभी संगीत प्रेमियों, कला-रसिकों एवं नागरिकों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस संगीत संध्या को सफल बनाएं ।

– अमिताभ पाण्डेय

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

टी.आई.टी. कॉलेज में ‘प्लेसमेंट डे’ समारोहपूर्वक मना

ApniKhabar

ApniKhabarराज्यपाल श्री पटेल ने मंगलवार को स्वशासी संस्थान टेक्नोक्रेट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (टी.आई.टी.) के वार्षिक ‘प्लेसमेंट डे’ समारोह को संबोधित किया। राज्यपाल श्री पटेल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का…

गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में ‘बाल प्रबोधन सत्र’ की शुरुआत, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं गायत्री शक्तिपीठ भोपाल के नेतृत्व में रविवार को गायत्री शक्तिपीठ परिसर में बाल प्रबोधन सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र…