किन्नर जेहाद के विरुद्ध होगा कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन

भोपाल। 

भोपाल में किन्नर समुदाय की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर 9 फरवरी 2026 को किन्नरों ने राहुल नगर क्षेत्र में प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन आज 10 फरवरी 2026 को कलेक्टर कार्यालय पर होगा। 

प्रदर्शन का नेतृत्व किन्नर अखाड़ा के संस्थापक ऋषि अजयदास करेंगे।

 प्रदर्शनकारी किन्नरों का आरोप है कि मंगलवारा क्षेत्र में विशेष किन्नर समुदाय के कुछ सदस्यो द्वारा अन्य किन्नरों पर दबाव, धमकी, उत्पीड़न कर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिससे वे भय के माहौल में जीवन यापन को मजबूर हैं। 

किन्नर अखाडा के संस्थापक ऋषि अजय दास ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि देश में बडे स्तर पर लव जिहाद की ही तरह किन्नर जिहाद चल रहा है। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि होली, दीवाली सहित अन्य हिन्दूओँ के पर्वों पर बधाईयां लेकर जिहादी किन्नर उस राशि का दुरुपयोग कर रहे है साथ ही वे अन्य किन्नरों पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बना रहे है

प्रदर्शनकारी किन्नरों का कहना था कि समुदाय विशेष के किन्नरों द्वारा डेरे के अन्य किन्नरों पर जबरन धार्मिक आस्था परिवर्तन, मारपीट, धमकी और मानसिक उत्पीड़न किया जाता है। 

 किन्नर समुदाय का प्रतिनिधिमंडल दिनांक 10/02/2026 दिन मंगलवार को दोपहर 12 बजे कलेक्टर महोदय को एक ज्ञापन सौंपकर इस मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग करेगा। 

किन्नर अखाड़ा के संस्थापक ऋषि अजयदास ने कहा कि, “किन्नर समाज संविधान के तहत सम्मान और सुरक्षा के साथ जीवन जीने का अधिकार रखता है। यदि किसी भी प्रकार का दबाव या हिंसा होती है तो प्रशासन को तत्काल हस्तक्षेप कर न्याय सुनिश्चित कर दोषी किन्नरों के खिलाफ कडी कार्यवाही करनी चाहिए।” वहीं, प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से यह भी मांग की कि किन्नर समुदाय के पीडित प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जाए। 

मीडिया से चर्चा के दौरान ऋषि अजयदास संस्थापक किन्नर अखाडा, शिवकुमार भार्गव, भगवा पार्टी, किन्नर काजल, प्रभा, आरोही, सनम, सिवी, काव्या सिंदी, नकशा, सिमरन, सनम, जूली, मेघा, अर्पिता, भवानी, रोजी, गुंजा, सबाना, मनीषा, शिवांगी, बिजली, कोमल, भैरवी, सारीका, राधा, प्रीति, काव्या, सिमा भी मौजूद रही। 

– अमिताभ पाण्डेय

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

आजीविका मिशन के भ्रष्ट अफसरों को कौन बचा रहा है ?

भोपाल। मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों को बचाया जा रहा है। इस मामले में राज्य आर्थिक अपराध अनुसंधान संस्थान ई ओ डब्लू द्वारा प्रकरण दर्ज कर…

1win Casino Online Türkiye

1win Casino Online Türkiye ▶️ OYNAMAK Содержимое Hızlı Kayıt ve Güvenlik Kontrolleri Canlı Casino ve Slot Oyunları Seçimi Yüksek Ödeme Oranlarına Sahip Slotlar Para Yatırma, Çekme ve Bonus Kullanımı Bonus…