विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा केन्द्रीय बजट 

 केंद्रीय बजट 2026 को लेकर भोपाल में पत्रकार-वार्ता आयोजित की गई। 

पत्रकार-वार्ता को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने संबोधित किया। उन्होंने केन्द्रीय बजट को समाज के हर वर्ग के लिए हितकारी बताया। केन्द्र सरकार ने इस बजट में जो प्रावधान किए हैं उनसे देश के अन्य राज्यों के साथ ही मध्यप्रदेश में भी तेजी से विकास होगा। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी प्रगति होगी। 

यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला है जिससे सामाजिक, आर्थिक प्रगति होगी। 

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, पार्टी के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति भी उपस्थित रहे।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

भ्रामक खबरों पर अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही जारी

नई दिल्ली। सरकार ने भ्रामक प्रचार, समाचार पर अंकुश लगाने के लिए बहुस्तरीय तंत्र लागू किया है। सूचना की विश्वसनीयता में सुधार लाने के उद्देश्य से एफसीयू, आईटी नियम और…

मर्चेंट नेवी नाविकों को श्रद्धांजलि, मुआवजे की मांग

लखनऊ। मध्य पूर्व एशिया में जारी संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले भारतीय मर्चेंट नेवी नाविकों की स्मृति में गत दिनों श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सायं…