यातायात पुलिस से दुपहिया वाहन चालकों को मिला हेलमेट का उपहार

भोपाल : इन्दौर भोपाल हाईवे पर आज हरिहर नगर फंदा के टोल टैक्स पर यातायात पुलिस ने आज सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

देवास भोपाल कारीडोर प्रायवेट लिमिटेड के सहयोग से भोपाल की यातायात पुलिस ने आज फंदा टोल टैक्स पर चैकिंग पाइंट लगाया। पुलिस ने बिना हेलमेट लगाए जा रहे 75 से अधिक दुपहिया वाहन चालकों को रोका। उनको हेलमेट नहीं लगाने के कारण होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया और सुरक्षित सफर के लिए हेलमेट लगाकर दुपहिया वाहन चलाने की
समझाइश दी गई।

फंदा टोल पर पुलिस उपायुक्त यातायात जितेन्द्र सिंह पंवार, सहायक पुलिस आयुक्त जोन 4 देवेंद्र सिंह यादव , निरीक्षक आरती कातिजा, सूबेदार लाला बना ने दो पहिया वाहन चालकों से आग्रह किया कि हेलमेट का उपयोग अवश्य करें।
इस अवसर पर देवास भोपाल कारीडोर प्रायवेट लिमिटेड के कारीडोर मेनेजर राजीव मिश्रा, उमाशंकर पाण्डेय सहित अन्य सहयोगी भी उपस्थित रहे।

पुलिस ने पहले बिना हेलमेट वाले दुपहिया वाहन चालकों का चालान काटा । इसके बाद सभी को निःशुल्क हेलमेट एवं गुलाब का फूल देकर अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने हेतु प्रेरित किया गया । इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने दुपहिया वाहन चालकों को शपथ भी दिलाई ।

यहां यह बताना जरूरी है कि सड़क पर सुरक्षित यात्रा और सुविधाजनक आवागमन के लिए भोपाल पुलिस के यातायात विभाग की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसे अभियान के लिए देवास भोपाल कारीडोर प्रायवेट लिमिटेड सहित अनेक कंपनियां सहयोग करती हैं।

-अमिताभ पाण्डे

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

आजीविका मिशन के भ्रष्ट अफसरों को कौन बचा रहा है ?

भोपाल। मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों को बचाया जा रहा है। इस मामले में राज्य आर्थिक अपराध अनुसंधान संस्थान ई ओ डब्लू द्वारा प्रकरण दर्ज कर…

भारत में 1 XBet ऑनलाइन कैसीनो – प्लेटफ़ॉर्म की विशेषताएँ और गेमिंग अनुभव

भारत में 1 XBet ऑनलाइन कैसीनो – प्लेटफ़ॉर्म की विशेषताएँ और गेमिंग अनुभव ▶️ खेल Содержимое पंजीकरण और खाता सत्यापन के चरणबद्ध मार्गदर्शिका खाता पंजीकरण सत्यापन प्रक्रिया उपलब्ध भुगतान विकल्प:…