शिवपुरी जिले में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कल मंगलवार को डाइट परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जिसमें डीएड के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर के कानून संबंधी जानकारी दी। गौरतलब है कि जिले को बाल विवाह मुक्त करने के लिए 100 दिवसीय जागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान डाइट प्राचार्य एमयू शरीफ, पूजा शर्मा एवं अन्य शिक्षक प्रशिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने जिले को बाल विवाह मुक्त करने का संकल्प लिया।
दुर्लभ व्हेल मछली के क़ीमती अवशेष को बरामद किया गया
– साहिल पठान बीकानेर । मिलिट्री इंटेलिजेंस, जोनल इंटेलिजेंस और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बीकानेर में करीब 600 ग्राम एम्बरग्रीस बरामद किया गया है। बाजार में इसकी कीमत करीब…






