समारोह पूर्वक मनाया गया गौरव दिवस

ApniKhabar

नरसिंहगढ़ ।

– महेश त्रिवेदी 

जनजाति व गौरव दिवस उल्लासमय वातावरण में मनाया गया।

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं ओम शांति महिला मंडल समिति नरसिंहगढ़ के तत्वाधान में समीपस्थ ग्राम पंचायत सोनकच्छ में आंगनबाड़ी व पंचायत प्रांगण क्षेत्र में भगवान बिरसा मुंडा की 150 सी जयंती के संदर्भ में जनजाति गौरव दिवस भव्य गरिमा में वातावरण में उत्साहपूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम प्रदेश में आदिवासी समुदाय के मध्य सर्वाधिक रूप में भगवान सदृश्य माने जाने वाले बिरसा मुंडा के चित्र पर समारोह में माल्यार्पण किया गया। ततद्उप्रांत संगोष्ठी का आयोजन रखा गया जिसकी अध्यक्षता श्रीमती माया बिहानी ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत में सरोज कुमार द्विवेदी अभिभाषक महोदय ने उपस्थित जन समुदाय के समक्ष बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र और उनके उल्लेखनीय कार्यों के बारे में अपने विचारों से अवगत कराया जन अभियान परिषद ब्लॉक नरसिंहगढ़ के समन्वयक खजान सिंह ठाकुर ने संगोष्ठी को अपने संबोधन में जन अभियान परिषद के द्वारा प्रदेश और जिले में चलाए जा रहे लोकोपयोगी कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को परिषद के द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे बी.एस.डब्ल्यू एवं एम.एस.डब्ल्यू प्रोग्राम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समन्वयक महोदय ने परिषद द्वारा ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में चलाए जा रहे जनहित कारी सामाजिक उत्थान के कार्यों पर भी जानकारी प्रदान की। इसके बाद आंगनवाड़ी स्कूल की बालिकाओं के साथ ही ग्राम की अन्य महिलाओं-पुरुषों ने एक रैली भी निकाली, जिसमें गौरव दिवस संबंधित नारे लगाए गए।

इस संगोष्ठी में ग्राम की श्रीमती रीना दांगी, सावित्री दांगी, शीला दांगी, पिंकी दांगी, रिया मीणा, रेखा मीणा आदि के साथ ही अनेक ग्रामीणजन उपस्थित थे और संस्था सदस्य विनोद , योगेश गवली और संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में ओम शांति महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती हेमलता गोयल ने सभी आगंतुक महानुभावों का आभार प्रदर्शन किया।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में ‘बाल प्रबोधन सत्र’ की शुरुआत, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं गायत्री शक्तिपीठ भोपाल के नेतृत्व में रविवार को गायत्री शक्तिपीठ परिसर में बाल प्रबोधन सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र…

अमित शाह का आरोप: TMC ने राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का किया अपमान

ApniKhabar

ApniKhabarकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कहा कि पश्चिम बंगाल की TMC सरकार ने प्रोटोकॉल की खुलेआम अनदेखी करते हुए भारत के राष्ट्रपति का अपमान कर आज अपने…