तीन दिवसीय आपदा बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

ApniKhabar

हिमाचल प्रदेश : ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन द्वारा विकास खण्ड सोलन कार्यालय में आज तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह आयोजित किया गया। यह जानकारी खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा ने दी। रमेश शर्मा ने कहा कि अचानक आई आपदा से हुए नुकसान को न्यून करने में प्रशिक्षित व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रशिक्षुओं व स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि कार्यक्रम में सीखे गए आपदा बचाव तरीके जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड की समस्त पंचायतों से लगभग 15 आपदा स्वयंसेवकों को तैयार किया जाएगा ताकि आपदा के समय होने वाले नुकसान को न्यून किया जा सके। इस अवसर पर 113 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। 

Related Posts

महाशिवरात्रि पर घुमारवीं पहुंचे अनुराग ठाकुर, खाटू श्याम व महाशिव मंदिर में टेका माथा

ApniKhabar

ApniKhabarबिलासपुर : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने घुमारवीं पहुंचकर खाटू श्याम मंदिर तथा महाशिव मंदिर में शीश नवाया। इस अवसर पर उन्होंने…

बांग्लादेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे शामिल

ApniKhabar

ApniKhabarलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस महीने की 17 तारीख को ढाका में बांग्लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान के नेतृत्व में नव निर्वाचित बांग्लादेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह…