मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में शहडोल और सिवनी जिलों में शीतलहर से जनजीवन प्रभावित रहा, जबकि नरसिंहपुर और ग्वालियर में कोल्ड डे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ग्वालियर जिले में घने कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं दतिया, भिंड, सिंगरौली, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी सहित कई जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग ने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई है।
GMAA की पहल से मैनिट को मिली एम्बुलेंस
भोपाल। Global MANIT Alumni Association (GMAA) के प्रयासों से MANIT भोपाल को एक महत्वपूर्ण CSR सहयोग प्राप्त हुआ है। VULKAN India द्वारा अपने Corporate Social Responsibility (CSR) initiative के अंतर्गत…






