जाम से मुक्ति दिलाने के लिए कटिहार प्रशासन ने कसी कमर

ApniKhabar

कटिहार, बिहार : कटिहार जिले के कुर्सेला स्थित एनएच–31 पर ट्रैफिक जाम की समस्या दिन-ब-दिन भयावह होती जा रही है। स्थिति यह है कि एक दिन छोड़कर लगभग हर दिन कई-कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है। सुबह और शाम के व्यस्त समय में तो हाल और भी खराब हो जाता है, जिससे आमजन, नौकरीपेशा लोग, स्कूली बच्चे, एंबुलेंस और आवश्यक सेवाएँ बुरी तरह प्रभावित होती हैं। कई बार मात्र पाँच किलोमीटर का सफर तय करने में घंटों लग जाते हैं।

शादी-विवाह के सीजन में बारात और दावत के वाहनों की संख्या अचानक बढ़ जाती है। सड़क पर वाहनों का कतारबद्ध लगना बीच सड़क पर ओवरटेक की होड़ बैक-टू-बैक बारात और जलसा के कारण सड़क जाम स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि कई बार बड़े अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी जाम में घंटों फंसे रहते हैं। एनएच–31 पर हर दूसरे-तीसरे दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं। पुलिस या पेट्रोलिंग टीम के देर से पहुँचने पर सड़क लंबे समय तक अवरुद्ध रहती है। भागलपुर और नवगछिया जाने वाले कई लोग जाम से बचने के लिए अब ट्रेन का सहारा ले रहे हैं।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

रामलला के दर्शन को पहुंचे दिग्विजय सिंह

ApniKhabar

ApniKhabar अयोध्या। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी ने आज अयोध्या पहुंचकर रामलला जी के दर्शन कर देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की। वे हनुमान गढ़ी भी पहुंचे…

व्यापमं घोटाले में सुप्रीम कोर्ट का सीबीआई और राज्य शासन को आदेश

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और राज्य शासन को आदेश दिया कि वह पूर्व विधायक और शिक्षाविद् पारस सकलेचा द्वारा व्यापम घोटाले पर की गई शिकायत संबंधी जांच और चार्जशीट…