कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 13 दिसम्‍बर को

ApniKhabar

पीएमश्री जवाहर नवोदय वि‌द्यालय खिरियादेवत जिला अशोकनगर में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 13 दिसम्‍बर को प्रातः 10.30 बजे से 1.30 बजे तक जिले के कुल 11 परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न होगी। जिसमें अशोकनगर ब्लॉक के 3 परीक्षा केन्द्र, मुंगावली ब्लॉक के 3 परीक्षा केन्द्र, चंदेरी ब्लॉक के 3 परीक्षा केन्द्र तथा ईसागढ़ ब्लॉक के 2 परीक्षा केन्द्र शामिल है। परीक्षा में जिले के कुल 3075 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। छात्र अधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है एवं परीक्षा में प्रवेश पत्र एवं आधार कार्ड को साथ लाना अनिवार्य है। जिन वि‌द्यार्थियों ने परीक्षा फार्म भरे है वे परीक्षा में सम्मिलित होना सुनिश्चित करें एवं अधिक जानकारी के लिए पीएम श्री जवाहर नवोदय वि‌द्यालय अशोकनगर के परीक्षा प्रभारी रविकुमार एस. (मोबाइल न. 9483557242) से सम्पर्क एवं नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।

Related Posts

बांग्लादेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे शामिल

ApniKhabar

ApniKhabarलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस महीने की 17 तारीख को ढाका में बांग्लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान के नेतृत्व में नव निर्वाचित बांग्लादेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह…

रजत रथ पर नदी सवार बटेश्वर की आज निकलेगी शाही बारात

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल | श्री बड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति एवं ट्रस्ट के द्वारा कल महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित बाबा बटेश्वर की भव्य बारात प्रातः 10 बजे हजारों भक्तो की अगुवाई में…