पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय खिरियादेवत जिला अशोकनगर में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 13 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे से 1.30 बजे तक जिले के कुल 11 परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न होगी। जिसमें अशोकनगर ब्लॉक के 3 परीक्षा केन्द्र, मुंगावली ब्लॉक के 3 परीक्षा केन्द्र, चंदेरी ब्लॉक के 3 परीक्षा केन्द्र तथा ईसागढ़ ब्लॉक के 2 परीक्षा केन्द्र शामिल है। परीक्षा में जिले के कुल 3075 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। छात्र अधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है एवं परीक्षा में प्रवेश पत्र एवं आधार कार्ड को साथ लाना अनिवार्य है। जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म भरे है वे परीक्षा में सम्मिलित होना सुनिश्चित करें एवं अधिक जानकारी के लिए पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अशोकनगर के परीक्षा प्रभारी रविकुमार एस. (मोबाइल न. 9483557242) से सम्पर्क एवं नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।
फिट इंडिया, संडे ऑन साइकिल का आयोजन MANIT में होगा
ApniKhabarभोपाल । आगामी 11 जनवरी को सुबह 6 बजे भोपाल के मौलाना आज़ाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी परिसर ( मैनिट) में फिट इंडिया संडे ऑन…






