गृहमंत्री ने सुरक्षा बलों को दिए ‘मिशन मोड’ जारी रखने के निर्देश

ApniKhabar

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को जम्मू में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुरक्षा बलों को आतंकवाद के खिलाफ ‘मिशन मोड’ में अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं। 

इस महत्वपूर्ण बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी सहित शीर्ष सैन्य और पुलिस अधिकारी शामिल हुए, जहां शाह ने क्षेत्र को जल्द से जल्द आतंकवाद मुक्त बनाने के लिए हर संभव संसाधन देने का आश्वासन दिया। 

इससे पहले गृह मंत्री ने कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा किया और बीएसएफ की चौकियों पर जवानों के साथ समय बिताते हुए उनका हौसला अफजाई किया। उन्होंने सीमा सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया और जवानों के कल्याण के लिए 242 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

शाह का यह दौरा हाल ही में हुए सफल आतंकवाद विरोधी अभियानों के मद्देनजर सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत करने की कवायद का हिस्सा है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

क़तर से 1100 भारतीय आज भारत रवाना

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: क़तर में फंसे भारतीयों की घर वापसी तेज़ हो गई है। आज क़तर एयरवेज़ की उड़ानों से करीब 1100 भारतीय नई दिल्ली, मुंबई, कोच्चि और अन्य शहरों के…

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने भरा जमानती बॉन्ड

ApniKhabar

ApniKhabar नई दिल्ली दिल्ली आबकारी नीति मामले में आरोपमुक्त किए गए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को राउज एवेन्यू स्थित सीबीआई की…