देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में देहरादून सचिवालय में व्यय-वित्त समिति की बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई।
इन परियोजनाओं में देहरादून की सहस्त्रधारा पेयजल योजना, पौड़ी गढ़वाल जिले के सतपुली बैराज का निर्माण शामिल हैं। साथ ही हल्द्वानी में स्थित फायर स्टेशन में टाइप-द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के आवासों के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावा देहरादून के डांडा लखौंड क्षेत्र में शहरी विकास निदेशालय का भवन निर्माण और नगर निगम रुद्रपुर के मुख्य कार्यालय भवन के पुनर्निर्माण के कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।





