जश्न ए चरागा में बिखरे ग़ज़लों और रक्स के रंग 

ApniKhabar

भोपाल।

28 अक्टूबर 2025 की शाम गुलाबी ठंड के माहौल में मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी ने कला गतिविधियों के लिए मशहूर रवीन्द्र भवन में गीत – संगीत – नृत्य की ऐसी महफिल सजाई जिसे कला और साहित्य के शौकीन लंबे समय तक याद रखेंगे।

 इस प्रोग्राम का आगाज़ बेहतरीन तकरीर से हुआ। लखनऊ से आए उर्दू अदब के गहरे जानकार जिया अल्वी ने उर्दू अदब में चरारगे रूहानियत ” विषय पर अपने विचार रखें। इसके बाद गजल गायकी की महफिल जमी।

इसमें जबलपुर से आए अनवर हुसैन और उनकी टीम ने माहौल को सुर , संगीत से बेहतरीन बना दिया। उन्होंने जो गजल पेश की वो श्रोताओं को हमेशा एक यादगार एहसास की तरह जेहन में आती रहेंगी ।

इसके बाद मंच पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्यांगना डॉक्टर वी अनुराधा सिंह आई। उन्होंने अपनी टीम के साथ सूफी भाव को केंद्रित करते हुए एक से बढ़कर एक बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुतियां दीं, जिसे देने – सुनने वाले अपलक निहारते रहे।

 यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी के सौजन्य से पेश किया गया जो देखने वालों के दिल में बहुत लंबे समय तक याद रहेगा। इस प्रोग्राम के कलाकारों को उर्दू अकादमी की निदेशक डॉ नुसरत मेहंदी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन समीना अली सिद्दीकी ने किया।

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में संस्कृति विभाग ने अपनी सक्रियता को जिस प्रकार बढ़ाया है उसके कारण विविध आयोजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां कलाप्रेमियों को लुभा रही हैं। देश प्रदेश ही नहीं विदेश के सांस्कृतिक साहित्यिक गलियारों में इसकी सराहना हो रही है।

– अमिताभ पाण्डेय

 

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

भ्रामक खबरों पर अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही जारी

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली। सरकार ने भ्रामक प्रचार, समाचार पर अंकुश लगाने के लिए बहुस्तरीय तंत्र लागू किया है। सूचना की विश्वसनीयता में सुधार लाने के उद्देश्य से एफसीयू, आईटी नियम और…

“मानक मंथन” में हुई वायु गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए चर्चा

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), भोपाल शाखा कार्यालय ने 30 मार्च 2026 को बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल के पर्यावरण विज्ञान एवं लिम्नोलॉजी विभाग के साथ मिलकर “मानक मंथन” कार्यक्रम का आयोजन…