बाल श्रम टास्क फोर्स ने मम्मास किचन पर कार्रवाई की

ApniKhabar

जिला बाल श्रम टास्‍क फोर्स की टीम द्वारा सोमवार को पुराना बस स्‍टेड के पास विदिशा रोड पर स्थित, मम्मास किचन(बेकरी एण्‍ड कैफे) पर निरीक्षण कर कार्यवाही की गई। इस दौरान 02 कुमार श्रमिक कार्यरत पाये गये। टीम ने नियोजक के विरूद्ध बाल एवं कुमार श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया एवं बच्‍चों को बालश्रम से विमुक्‍त कर, बाल कल्‍याण समिति के समक्ष पेश किया गया।

जिला बालश्रम टास्‍क फोर्स की टीम में श्रम विभाग से जिला सहायक श्रम अधिकारी सुरभि रघुवंशी, महिला एवं बाल विकास से संरक्षण अधिकारी आशीष शर्मा, विशेष किशोर पुलिस ईकाई से लखन खटीक एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन, विदिशा सोसल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन से विपिन रघुवंशी (ड्रिस्‍ट्रिक कॉडिनेटर), रघुकुल सेवा समिति से मनीष रघुवंशी, जय गुरुदेव संस्थान से हरवेंद्र शर्मा कार्यवाही के दौरान मौजूद रहे।

उल्‍लेखनीय है कि बाल एवं कुमार श्रम अधिनियम 1986 की धारा 3 एवं धारा 3 (ए) के उल्‍लंघन की स्थिति में यदि बाल या किशोर नियोजन पाया जाता है तो संबंधित नियोजक के विरूद्ध 50,000 रू तक का जुर्माना एवं 2 वर्ष तक कारावास या दोनो से दण्‍डित किया जाने का प्रावधान है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

मर्चेंट नेवी नाविकों को श्रद्धांजलि, मुआवजे की मांग

ApniKhabar

ApniKhabarलखनऊ। मध्य पूर्व एशिया में जारी संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले भारतीय मर्चेंट नेवी नाविकों की स्मृति में गत दिनों श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सायं…

थांदला में शुरू हुआ नवीन पानी की टंकी का निर्माण

ApniKhabar

ApniKhabarझाबुआ।मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला शहर कोछोटी काशी के रूप में जाना जाता है।थांदला नगरीय क्षेत्र में बढ़ती आबादी एवम् प्रेशर की कमी को नई पानी की टंकी को…