तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट शुरू,3 लाख करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद

तेलंगाना में तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट आज से शुरू हो रहा है। राज्‍य सरकार को इस दौरान प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के साथ लगभग 3 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर की आशा है। यह समिट हैदराबाद में आर्थिक सम्मेलन के रूप में भारत फ्यूचर सिटी में शुरू होगा। शिखर सम्मेलन का उद्देश्य राज्य की औद्योगिक शक्तियों का प्रदर्शन, इसके नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रकाश डालना और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोज़गार के अवसर पैदा करना है।

अधिकारियों के अनुसार, 44 देशों के लगभग 150 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने भागीदारी की पुष्टि की है। इसमें अमरीका के 40 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हैं। राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा आज कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इसमें 2 हजार से अधिक घरेलू और विदेशी प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी अपने मुख्य भाषण में सरकार के दो साल के प्रदर्शन, निवेशकों के लिए समर्थन ढांचे, तेलंगाना राइजिंग 2047 विजन के अंतर्गत अवसरों और भविष्य के विकास को गति देने में भारत फ्यूचर सिटी की भूमिका का उल्‍लेख करेंगे।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

अदालत और नगर निगम के आदेश पर भारी बिल्डर की मनमानी

भोपाल । मध्यप्रदेश में बिल्डर नियम कानून की लगातार अवहेलना कर रहे हैं।अब तो ऐसा लगता है कि उन्हें कोर्ट, कचहरी के आदेश की भी चिंता नहीं है। नगर निगम…

सामूहिक प्रार्थना है णमोकार मंत्र: शाह

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ‘विश्व नवकार महामंत्र दिवस’ पर नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर…