बीसीसीआई में अनुराग ठाकुर का दौर वापस आएगा, और सुप्रीम कोर्ट के फैसले से न्याय की जीत हुई है: राकेश ठाकुर

ApniKhabar

हमीरपुर(हिमाचल प्रदेश): भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जिला पदाधिकारियों के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को बीसीसीआई गतिविधियों में भाग लेने से लगे प्रतिबंध के हटाए जाने पर हार्दिक बधाई दी और इस निष्पक्ष निर्णय के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह फैसला इस बात का प्रमाण है कि अंततः सत्य की ही विजय होती है और अनुराग ठाकुर पर लगाए गए आरोप निराधार सिद्ध हुए हैं। राकेश ठाकुर ने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर केbcc नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट ने अभूतपूर्व प्रगति की है। उनके कार्यकाल में बीसीसीआई अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और जवाबदेह संस्था बनी।

उन्होंने जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने, खिलाड़ियों के कल्याण, महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने और घरेलू क्रिकेट संरचना को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए। उनके प्रयासों से भारत न केवल विश्व क्रिकेट की महाशक्ति बना, बल्कि खेल प्रशासन के क्षेत्र में भी एक आदर्श मॉडल के रूप में उभरा।

Related Posts

जिला परिषद के दो वार्डों के परिसीमन पर आपत्तियां या सुझाव आमंत्रित

ApniKhabar

ApniKhabarमार्च 03, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश): जिला परिषद हमीरपुर के वार्डों के परिसीमन के प्रारूप में आंशिक संशोधन किया गया है। पूर्व में जारी इस प्रारूप में जिला परिषद के वार्ड…

शिमला में आंगनबाड़ी कर्मियों का प्रदर्शन, वेतन विसंगतियों और सुविधाओं को लेकर सौंपा मांगपत्र

ApniKhabar

ApniKhabarसीटू से संबंधित आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन, प्रोजेक्ट कमेटी शिमला ने वेतन विसंगतियों और अतिरिक्त कार्यभार को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन…