सुपर स्टार धर्मेन्द्र का जन्मदिन आज, फैन्स ने फ्री कर दी आटो रिक्शा की सवारी

फिल्मी दुनिया से लेकर राजनीति, समाजसेवी, खेती-बाड़ी तक हर क्षेत्र में मशहूर सुपर स्टार धर्मेन्द्र का आज जन्मदिन है।
धर्मेन्द्र का निधन पिछले दिनों हो गया। धर्मेंद्र ने अपने व्यक्तित्व और अभिनय से देश विदेश में बहुत लोगों को अपना दीवाना बनाया।

उनके प्रशंसकों की संख्या हजारों नहीं लाखों में है। भोपाल में आटो रिक्शा चलाने वाले कैलाश रैकवार गूल्लू भाई को भी धर्मेन्द्र की प्रमुख प्रशंसक के रूप में जाना जाता है। गूल्लू भाई को कई बार धर्मेन्द्र, हेमामालिनी, सनी देओल, बाबी देओल से मिले हैं। पिछले लगभग 40 साल से भोपाल में भी धर्मेंद्र का जन्मदिन पूरी धूमधाम के साथ न्यू मार्केट स्थित इंडियन काफी हाउस के पास धूमधाम से मनाया जाता रहा है।

इस मौके पर धर्मेन्द्र की पुरानी फिल्मों के पोस्टर,एल पी रिकार्ड, सी डी, की प्रदर्शनी लगाई जाती। धर्मेन्द्र के जन्मदिन पर बड़ा सा केक काटकर हर आने जाने वाले को खिलाना ।

धर्मेन्द्र की फिल्मों के गानों पर नाचते गाते जन्मदिन मनाना, गुल्लू भाई और उनके दोस्तों की तरफ से हर साल किया जाने वाला आयोजन था। इस बर्थ डे सेलिब्रेशन का धर्मेन्द्र के प्रशंसक भी साल भर इंतजार करते थे। अब जबकि धर्मेन्द्र का स्वर्गवास हो गया तो भोपाल के गजब धरम जी फैन्स क्लब ने उनको अनोखे तरीके से भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।


गजब धरम जी फैन्स क्लब के प्रमुख गुल्लू भाई ने बताया कि आज 8 दिसम्बर को भारतीय फिल्मों के अमर सितारे स्वर्गीय धर्मेन्द्र के जन्मदिन पर भोपाल में आटो रिक्शा दिन भर जरुरतमंद लोगों को निशुल्क उपलब्ध रहेगा।

इस निशुल्क आटो रिक्शा की सवारी का लाभ बीमार लोग , गर्भवती महिलाओं , सैनिकों, बच्चों को मिलेगा। आटो पर धर्मेन्द्र की फोटो के साथ निःशुल्क सेवा का होर्डिंग्स लगा है जिससे आटो दूर से पहचान में आएगा।
आईए , मुफ्त में आटो रिक्शा की सवारी करें, धर्मेन्द्र की फिल्मों के गीत सुनते हुए।

– अमिताभ पाण्डेय

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

अदालत और नगर निगम के आदेश पर भारी बिल्डर की मनमानी

भोपाल । मध्यप्रदेश में बिल्डर नियम कानून की लगातार अवहेलना कर रहे हैं।अब तो ऐसा लगता है कि उन्हें कोर्ट, कचहरी के आदेश की भी चिंता नहीं है। नगर निगम…

सामूहिक प्रार्थना है णमोकार मंत्र: शाह

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ‘विश्व नवकार महामंत्र दिवस’ पर नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर…