प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अनियमितताओं की एसओजी जांच होगीः किरोड़ी लाल मीणा

ApniKhabar

जयपुर, 16 फरवरी। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमा कंपनियों और बैंकों की अनियमितताओं की जांच एसओजी से करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कई जिलों में फर्जी दस्तावेज और जाली हस्ताक्षरों के माध्यम से बीमा क्लेम में गड़बड़ी के मामले सामने आए हैं।

मीणा ने बताया कि श्रीगंगानगर के करणपुर में सर्वेयर द्वारा स्वयं हस्ताक्षर करने और फसल खराबा शून्य दिखाने से किसानों को 128 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मंत्री ने बताया कि सरकार ने अब तक 6 हजार 328 करोड़ रुपये का बीमा क्लेम भुगतान किया है। लंबित क्लेम का भुगतान आधार और बैंक खाता सत्यापन के बाद जल्द किया जाएगा।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

आज नए कोटा-बून्दी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: कोटा के ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का सपना अब हकीकत में बदलने जा रहा है। इस कड़ी में आज कोटा-बून्दी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास होगा इस परियोजना की अनुमानित लागत…

रंगो का पर्व धुलण्डी आज पारम्परिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है- राजस्थान

ApniKhabar

ApniKhabarचंद्रग्रहण के प्रभाव और स्थानीय मान्यताओं के चलते आज भी कई स्थानों पर धुलण्डी धूमधाम से मनाई जा रही है। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक और वसंत ऋतु…