सरकारी कार्यालय से जानकारी नहीं, धमकी मिली

ApniKhabar

भोपाल।

मध्य प्रदेश शासन के जल संसाधन विभाग के अंतर्गत कार्यरत राजगढ़ जिले की परियोजना क्रियान्वयन इकाई मोहनपुरा फिल्टर प्लांट से संबंधित जानकारी मांगने पर धमकी दी जा रही है।


इसकी शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता और सूचना के अधिकार पर कार्य करने वाले महेश शर्मा ने भोपाल के निशातपुरा थाने में की है।


इस बारे में महेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने जल संसाधन विभाग जिला राजगढ़ की परियोजना क्रियान्वयन इकाई से पीपलबे पुरोहित जोड़ मोहनपुरा फिल्टर प्लांट संबंधी जानकारी सूचना के अधिकार के अंतर्गत मांगी थी।


यह जानकारी देने में विभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार विलंब किया जा रहा था। जब जानकारी मांगने वाले सामाजिक कार्यकर्ता श्री शर्मा ने इसकी शिकायत मध्य प्रदेश जल निगम भोपाल के महाप्रबंधक को की तो उन्होंने शीघ्र जानकारी दिए जाने के निर्देश दिए।


इसके बाद श्री शर्मा को आज शाम किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर यह कहा कि आप यह जानकारी क्यों मांग रहे हैं ? कहां के रहने वाले हैं ?
फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने बातें करते हुए धमकी भी दी ।
श्री शर्मा ने इसकी शिकायत भोपाल के निशातपुरा थाने में कर धमकी देने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

Related Posts

प्रचार के लिए दो मीडिया एजेंसी को मिले 1 करोड़ 80 लाख

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल। जनसंपर्क विभाग द्वारा शासकीय योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए किसी मीडिया कंपनी की सेवाएं जनवरी 2024 से जनवरी 2026 की अवधि में नहीं ली गई। जनसंपर्क विभाग की…

होली है: आदिवासी अंचल में भगोरिया पर्व प्रारंभ

ApniKhabar

ApniKhabarहर्ष – उल्लास , मौज – मस्ती के साथ रंग – गुलाल लगाने का पर्व होली नजदीक आ गया है।होली के मौके पर मध्य प्रदेश के आदिवासी जिलों में इस…